हल्द्वानीः नशे में धुत चालक ने होटल की दीवार में ठोंकी कार, बोल पुलिसवाला हूं

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल रोड पर भुजियाघाट के पास मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। अमर सिंह जीना के रेस्टोरेंट की दीवार में उस समय तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जब अंदर कई लोग भोजन कर रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सौभाग्य से कोई गंभीर चोट नहीं आई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में था और टक्कर के बाद खुद को पुलिसकर्मी बताने लगा। उसकी यह हरकत लोगों को चौंका गई, और मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा के अनुसार, कार चालक ने नियंत्रण खो दिया था जिससे रेस्टोरेंट की दीवार में दरार आ गई। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और चालक ने दीवार की मरम्मत की जिम्मेदारी स्वीकार कर क्षतिपूर्ति भी कर दी है।इस घटना ने फिर एक बार सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और नशे में वाहन चलाने की गंभीरता को उजागर किया है। गनीमत रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने कहा कि मामला सुलझा लिया गया है, लेकिन ऐसे मामलों में सतर्कता ज़रूरी है ताकि भविष्य में किसी की जान जोखिम में न पड़े।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement