हल्द्वानी :(Good News) शहर से शिफ्ट किए गए पेड़ नई जगह नए रंग में दिखे

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

.शहर से शिफ्ट किए गए पेड़ नई जगह नए रंग में दिखे.

हल्द्वानी : हल्द्वानी शहर में चौराहे और सड़क चौड़ीकरण की जद में आए 40 से अधिक पेड़ों को प्रशासन ने ट्रांसलोकेट किया था। यह पेड़ अब नई जगह पर नए जीवन की शुरुआत कर चुके हैं और एक नए रंग में दिख रहे हैं।दरअसल पिछले साल से हल्द्वानी में सड़क और चौराहे चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया चौड़ीकरण की परिधि में 40 बड़े-बड़े वृक्ष भी आ रहे थे प्रशासन ने उसे वक्त सराहनीय पहल करते हुए इन पेड़ों को काटने के बजाय इन्हें ट्रांसलोकेट किया गया। इन्हें हल्द्वानी के नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड, लामाचौड़ क्षेत्र से शिफ्ट करके हल्दुचौड़ स्थित गंगापुर कब्डवाल में गौशाला में शिफ्ट किया गया। और आज यह सभी वृक्ष नई जगह पर नए जीवन की शुरुआत कर हरे भरे हो चुके हैं। इन सभी पेड़ों को रीलोकेट करने वाली संस्था के संयोजक ने बताया कि इतने बड़े पेड़ों को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करके पुनर्जीवित करना बहुत ही चुनौती भरा रहा। लेकिन कई मीना की प्रक्रिया के बाद आखिरकार सभी पेड़ों के सफल ट्रांसलोकेट किए गए। वहीं निरीक्षण करने आए सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने कहा कि शहर में चौड़ीकरण की जद में आ रहे कई संरक्षित प्रजाति के वृक्ष थे जिनको शिफ्ट किया जाना पर्यावरणीय दृष्टि से भी आवश्यक था लिहाजा इस पूरे प्रक्रिया को किया गया और आज यह खुशी की बात है कि सभी पौधे नई जगह पर नया जीवन जी रहे हैं और सभी हरे भरे हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement