हल्द्वानी :(गजब) जेवर और बच्चे लेकर पत्नी प्रेमी संग फरार, पति पहुंचा थाने

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

 

जेवर और बच्चे लेकर पत्नी प्रेमी संग फरार, पति बोला-  अपहरण हुआ

 

हल्द्वानी: पत्नी बच्चे और लाखों के जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। मंदिर गई सास घर लौटी तो घर पर ताला लगा था। पति का कहना है कि उसकी पत्नी के अपने एक रिश्तेदार से अवैध संबंध हैं और उसी से उसकी पत्नी का अपहरण किया है। मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।आनंदपुरी फेस-3 तल्ली बमोरी मुखानी निवासी सचिन कुमार एक निजी कंपनी में काम करता है और यहां अपनी पत्नी मीनू सिंह, 10 साल के बेटे, 6 साल की बेटी और मां के साथ रहता है। बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी मीनू सिंह से उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। 24 दिसंबर की सुबह 9 बजे वह घर से ड्यूटी चला गया था और अन्य लोग घर पर थे। ड्यूटी जाने के कुछ देर बाद मां का फोन आया और बताया कि वह मंदिर गई थी। लौटी तो घर पर ताला लगा था।सचिन घर पहुंचा तो पत्नी और दोनों बच्चों के साथ गायब थी। घर में देखा तो करीब 20 लाख रुपये के जेवर भी नहीं थे। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने स्तर से पता किया है कि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को उसका एक रिश्तेदार जयवीर सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी मिर्जापुर शांहजहापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बहला-फुसला कर ले गया है। हाल में वह सुल्तानपुरी दिल्ली में रह रहा है। आरोप है कि जयवीर पर कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement