हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया औचक निरीक्षण, बेस हॉस्पिटल में मिले कॉकरोच, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। अस्पताल के बाल रोग विभाग के बेड पर बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री के सचिव एवं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने खुद बेड पर कॉकरोच रेंगते देखे, जिससे वे बेहद नाराज हुए। इसके अलावा, शौचालयों में भी गंदगी पाई गई। कमिश्नर ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए कमिश्नर दीपक रावत ने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ-सफाई की नियमित निगरानी के निर्देश दिए और अस्पताल प्रशासन को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी अस्पताल में फैली गंदगी से मरीजों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था लचर बनी हुई है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement