हल्द्वानी मंडी बनेगी हाई-सिक्योरिटी जोन, संयुक्त कमेटी गठित, गेट पर तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में मंडी क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने और अराजक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित कार्यालय में कृषि उत्पादन मंडी समिति, ट्रांसपोर्ट नगर (बरेली रोड) के पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एसएसपी ने निर्देश दिए कि मंडी समिति और नैनीताल पुलिस की संयुक्त कमेटी गठित की जाए, जिसमें मंडी, फायर, पुलिस और संचार विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कमेटी मंडी परिसर का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट करेगी।मंडी परिसर में सतत निगरानी के लिए CCTV ग्रिड तैयार किया जाएगा। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंडी सचिव को निर्देशित किया गया, ताकि परिसर में विजिबिलिटी बेहतर हो सके। इसके अलावा मंडी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर प्रवेश-निकास पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।एसएसपी ने मंडी में कार्यरत सभी मजदूरों और श्रमिकों का सत्यापन अनिवार्य करने के निर्देश दिए। प्रत्येक आढ़ती, मजदूर और कर्मचारी को मंडी समिति की ओर से पृथक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी किया जाएगा रात्रिकालीन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर की कैंटीन रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंडी परिसर में स्थित भवनों की छतों या ऊंचे स्थानों तक जाने वाले मार्गों और सीढ़ियों को बंद किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि रोकी जा सके।बैठक में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, कृषि उत्पादन मंडी समिति हल्द्वानी के सचिव दिग्विजय सिंह देव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता सहित मंडी समिति के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *