हल्द्वानी – मेयर प्रत्याशी रूपेंद्र नागर ने नामांकन वापस लेकर बीजेपी को दिया समर्थन, हिंदुत्व और विकास पर जोर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में बड़ा मोड़ तब आया जब हिंदूवादी नेता रूपेंद्र नागर ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस लेकर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया। नाम वापसी के अंतिम दिन, रूपेंद्र नागर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन वापस लिया इस मौके पर उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में भाजपा का मेयर बनने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही हिंदुत्व के मुद्दे, जिन्हें वे हमेशा प्राथमिकता में रखते हैं, पर भी भाजपा से उनकी बातचीत हुई है। भाजपा द्वारा इन मुद्दों पर ध्यान देने का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने समर्थन देने का फैसला लिया भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि रूपेंद्र नागर के साथ विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें हल्द्वानी के विकास के लिए मिलकर काम करने पर सहमति बनी। उन्होंने रूपेंद्र नागर के समर्थन को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह गठजोड़ हल्द्वानी में भाजपा की स्थिति को और मजबूत करेगा इस घटनाक्रम से हल्द्वानी का चुनावी समीकरण बदलने की संभावना है। भाजपा को हिंदूवादी समर्थन मिलने के बाद अब मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement