हल्द्वानी : मौसम विभाग की आज फिर बारिश की चेतावनी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मौसम विभाग की आज फिर बारिश की चेतावनी

हल्द्वानी/नैनीताल। मौसम में अभी भी गर्माहट अभी बनी हुई है। बृहस्पतिवार को दिन भर बादल रहे लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकली।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हल्द्वानी का अधिकतम 32.6 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम पारा 22 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा।नैनीताल में बृहस्पतिवार सुबह हल्की धूप खिली हुई थी। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाए रहे। दोपहर बाद तीन बजे से बारिश शुरू हो गई। इस दौरान लगभग ढाई घंटे कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होती रही।अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जिले में लगातार हो रही बारिश से आए दिन सड़कें बंद हो रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जिले में चमड़िया-लोहाली, हरीशताल, देवीधुरा-सुई मार्ग बंद हैं। संवाद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement