हल्द्वानी: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार, बरेली कनेक्शन की जांच तेज

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। लालकुआं पुलिस ने 300 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर के पास से अभियुक्त मोहम्मद रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी वार्ड नं. 14 उजालानगर, बनभूलपुरा (जनपद नैनीताल) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से कुल 300 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

बरामदगी

Avil इंजेक्शन – 150 अदद

Buprenorphine Injection IP – 150 अदद

कुल – 300 अदद नशीले इंजेक्शन

मुकदमा दर्ज

इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 38/26, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 82/25, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

बरेली से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस ने मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए संबंधित सप्लायर के विरुद्ध भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि नशा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

पुलिस टीम

उ0नि0 शंकर नयाल

कानि0 945 गणेश गिरी

कानि0 117 कुवेर राणा

कानि0 313 संतोष बिष्ट (एसओजी)

कानि0 58 भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी)

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *