हल्द्वानी: तहसील प्रशासन ने जारी की बड़े बकायेदारों की सूची

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में तहसील प्रशासन ने सरकारी पैसा हड़पने वाले 22 बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ये बड़े बकायेदार लंबे समय से सरकारी राजस्व का करोड़ो रुपया दबाकर बैठे है। जिसके बाद अब प्रशासन ने करोड़ों के बकायेदारों की सूची जारी कर तहसील सहित शहर के अन्य कार्यालय में चस्पा कर दी है। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन ने बड़े बकायदाराे से 10 करोड़ की वसूली के सापेक्ष अब तक रिकॉर्ड तोड़ 6 करोड़ वसूली कर ली है। फिलहाल ऐसे 22 बड़े बकायदार हैं जो विभिन्न विभागों की रकम दबाये बैठे है जिनसे तहसील प्रशासन सख्ती से वसूली कर रहा है। तहसीलदार ने कहा कि तहसील प्रशासन अपने वसूली के लक्ष्य प्राप्ति से आगे है जल्द ही शहर के सभी बकायदारों से वसूली की जाएगी इसके अलावा बकाया न देने वाले लोगों की संपत्ति की भी कुर्क की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement