हल्द्वानी : एक साल पहले ही हुआ था निकाह मामूली विवाद के बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मायके पक्ष ने किया हंगामा

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के अंबेडकर नगर (वार्ड नंबर एक) में रहने वाली एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने घर के भीतर फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से ही मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है।जानकारी के अनुसार, लालकुआं के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी मोहिन खान की 20 वर्षीय पत्नी अंजुम का रविवार को अपने पति के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति मोहिन अपनी गाड़ी लेकर काम के सिलसिले में जंगल चला गया, जबकि घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर थे। इसी बीच सूने घर का फायदा उठाकर अंजुम ने कमरे में लगे पंखे के कुंडे से फंदा लटकाया और उस पर झूल गई।पुलिस के मुताबिक, अंजुम और मोहिन का निकाह महज एक साल पहले ही हुआ था। शादी के इतने कम समय में अचानक हुए इस हादसे से हर कोई स्तब्ध है। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर सब ठीक ही रहता था।,आज मामूली विवाद इतना बड़ा रूप ले लिया इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी

घटना की भनक लगते ही आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत इसकी सूचना लालकुआं पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।पुलिस का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के बाद में आकर आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मायके पक्ष के बयानों के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *