हल्द्वानी: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलटी स्कूल वैन : वीडियो

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी- लालकुआं बरेली रोड पर एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गौरापड़ाव के पास हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय वैन में स्कूल के बच्चे सवार नहीं थे जानकारी के अनुसार गौरापड़ाव सुनालपुर के किड्जी प्री स्कूल की वैन बच्चों को लेने स्कूल से जा रही थी। इस दौरान हाईवे पर गौरापड़ाव में पप्पू पांडे के मकान के पास तीव्र मोड में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वैन का अगला टायर गड्ढे में चला गया। जिसकारण वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नीचे उतर कर पलट गई। घटना में ड्राइवर चंदन पांडे मामूली रूप से जख्मी हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement