हल्द्वानी: केंद्रीय बजट 2026 देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला: CM पुष्कर धामी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट 2026 को देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में विश्वास और विकास का बजट है मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में इको टूरिज्म और पर्वतीय ट्रेल के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को विशेष लाभ मिलेगा इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे उन्होंने कहा कि इस बजट से आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, किसान सशक्त होंगे, महिला सशक्तिकरण को नया बल मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार व अवसरों का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने इसे पर्वतीय राज्यों को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया मुख्यमंत्री धामी ने हवाई सेवाओं के विस्तार और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को बजट की बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे क्षेत्र में उत्तराखंड को ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। राज्य को 4769 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटित किया गया है, जो पिछली सरकारों की तुलना में लगभग 26 गुना अधिक है मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 उत्तराखंड के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *