हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-लगातार बारिश से अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे बंद, पहाड़ जाने वाले पढ़ ले खबर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। गुरुवार से जारी बारिश के कारण अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर क्वारब के पास भारी मलवा और पत्थर गिरने से सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।लगातार गिर रहे मलबे और पत्थरों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। स्थानीय प्रशासन और अल्मोड़ा पुलिस मौके पर मौजूद है और सड़क को साफ कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement