हल्द्वानी:छह साल पहले संग जिने-मरने की कसमें खाईं, एक साथ छोड़ी दुनिया, दंपती ने किया था प्रेम विवाह

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

साथ जीने और करने की कसम की दास्तान कालाढूंगी क्षेत्र से आया है जहां शनिवार रात गड़प्पू पुलिस चौकी के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गड़प्पू पुलिस चौकी के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मोहित और प्रियंका ने छह साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। दोनों ने संग जीने मरने की कसमें खाई थीं, लेकिन उन्हें क्या पता कि सिर्फ छह साल में ही दोनों एक हादसे का शिकार हो जाएंगे। बताया जाता है कि दोनों की कोई संतान नहीं थी। प्रियंका का मायका नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में बताया जा रहा है जबकि मोहित दिल्ली में टैक्सी चलाता था। उनका एक घर कालाढूंगी में पोस्ट ऑफिस के पास वार्ड दो में भी हैदुर्घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुई जिसकी सूचना राहगीरों ने करीब 11:00 बजे गड़प्पू चौकी में पुलिस को दी। इसके बाद करीब 11:30 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि 12:05 बजे पुलिस ने दोनाें को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों में चर्चा रही कि यदि दोनों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *