हल्द्वानी:(गजब हाल) 6 एप्लीकेशन के बाद नगर निगम नहीं भर पाया सड़क का गड्ढा

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी में 6 एप्लीकेशन के बाद नगर निगम नहीं भर पाया सड़क का गड्ढा

हल्द्वानी : हल्द्वानी में तहसील दिवस के मौके पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष आई जिनका मौके पर ही निस्तारण करने की उप जिला अधिकारी ने निर्देश दिए। इन सब के बीच एक एप्लीकेशन ऐसी थी जो छठी बार तहसील दिवस में आई। शिकायतकर्ता शकील सलमानी ने बताया कि मंडी गेट से शनि बाजार से जाने वाली सड़क का एक गड्ढा नगर निगम आज तक नहीं भर पाया। जिसमें आए दिन कई हादसे हो रहे हैं। जबकि उसके लिए उनके द्वारा छह बार पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में गड्ढा मुक्त अभियान के निर्देश दिए हैं दूसरी तरफ नगर निगम फरियादियों के प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी जानलेवा गड्ढे को भरने को तैयार नहीं। वहीं उप जिला अधिकारी ने भी कहा कि नगर निगम के निर्देश दिए गए हैं कि वह घटना का कारण बन रहे गड्ढे को तत्काल भरे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement