हल्द्वानी
नन्हे हाथों में जब सपनों की चमक होती है,तब छोटी उम्र भी बड़ी मिसाल बन जाती है”।
अगर बात करें इन शब्दों की तो इसको चरितार्थ करती हैं महज एक वर्ष सात माह की वेबी महर कौर जिसने बेहद कम उम्र मे एक वैश्विक रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है हल्द्वानी की मेहर कौर का नाम आधिकारिक रूप से World Book of Records में दर्ज हुआ है! जो इस उम्र के किसी भी बच्चे के लिए अभूतपूर्व माना जा रहा है यह उपलब्धि न सिर्फ मेहर के परिवार और हल्द्वानी के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह दुनिया भर में बच्चों की क्षमता और प्रतिभा के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रही है। मेहर ने 25 सामान्य ज्ञान प्रश्नों के सही उत्तर दिए और ऐसा पहली बार इतना कम उम्र के किसी बच्चे द्वारा किया गया है। इस उपलब्धि ने उनकी बुद्धिमत्ता, स्मरण शक्ति और संज्ञानात्मक क्षमता को साबित किया है मेहर को 9 फरवरी 2026 को World Book of Records Summit & Awards कार्यक्रम में प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। मेहर की पिता डॉ गुररौनाक सिंह, माता डॉ हरलीन कौर तथा दादा डॉ त्रिलोचन सिंह हल्द्वानी मे एक मेडिकल के क्षेत्र मे एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जो बेबी महर की इस अभूतपूर्व प्रतिभा और बहुत खुश हैं वही महर के माता पिता कहते हैं की इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि और मेहर को वैश्विक पहचान और सम्मान मिला है, जो न सिर्फ उनके परिवार और हल्द्वानी के लिए गर्व की बात है बल्कि बच्चों में प्रतिभा और सीखने की क्षमता का प्रेरणादायक उदाहरण भी है। सही मार्गदर्शन मिलने पर बच्चे असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।


