हल्द्वानी : बरसात से तापमान में भारी गिरावट,नगर आयुक्त ऋचा ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कल देर रात से हो रही बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आ गई है और ठिठुरन काफी बढ़ गई है, ऐसे में नगर निगम द्वारा शहर भर में आम लोगों की सहूलियत के लिए जलाई जा रही अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था चाक चौबंद करने में जुटा हुआ है नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने नगर निगम की टीम के साथ आज नगर निगम के रैन बसेरों का निरीक्षण किया इस दौरान रैन बसेरों में रुके हुए लोगों से बातचीत भी की वही नगर निगम द्वारा अलावा सभी चौराहे और तिराहों पर अलावा जलाए जा रहे है जहां पर लकड़ियां पर्याप्त मात्रा में रखी गई है ताकि किसी को आम आदमी को कोई समस्या ना हो ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement