उत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बहुत भारी वर्षा की संभावना

देहरादून, 24 जुलाई: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। 28 और 29 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।28 जुलाई को इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा: देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चम्पावत, उधम सिंह नगर, इन जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जिससे भूस्खलन, सड़कों के अवरुद्ध होने और नदियों-नालों में जलस्तर बढ़ने जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। वहीं, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।29 जुलाई को भी बरसात का बना रहेगा असर पिथौरागढ़ और बागेश्वर में फिर से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement