हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सोमवार को ट्रंचिंग ग्राउंड के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डम्पर ने पहले एक कार को टक्कर मारी, उसके बाद पैदल चल रहे एक युवक को कुचल दिया। इस हादसे में पैदल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक और घायल सभी लोग नैनीताल जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement