दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
काठगोदाम के दमुवाढूंगा में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद राजेंद्र सिंह बिष्ट (35) का शव फंदे से लटका मिला। वहीं, रातीघाट में खेत पर काम करने गई महिला मुन्नी देवी ने कीटनाशक पदार्थ सेवन कर अपनी जान गंवा दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि मुन्नी देवी को सोमवार शाम एसटीएच में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार वह खेत पर गई थी, जहां कीटनाशक खाने से उनकी हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई काठगोदाम के थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि दमुवाढूंगा में राजेंद्र सिंह बिष्ट के फंदे से लटकने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने फंदा लगा लिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।



