हल्द्वानी: वार्ड 37 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी विद्या देवी ने जनसंपर्क कर मांगें वोट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में भाजपा पार्षद प्रत्याशी और वार्ड नंबर 37 की विद्या देवी ने क्षेत्र की मातृशक्ति और भाजपा नेता हृदयेश कुमार आर्य के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया। उन्होंने 23 जनवरी को होने वाले मतदान में बैलेट नंबर दो पर कमल के फूल के निशान का समर्थन करने की अपील की और क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान भाजपा नेताओं ने जनता को पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि कमल का फूल सिर्फ विकास और स्थायित्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।आज के जनसंपर्क कार्यक्रम में काठगोदाम भाजपा अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के रोषपाल मौर्या, मीडिया प्रभारी मनमोहन प्रकाश, गीता देवी, गंगा बिष्ट, गीता मौर्या, निधि बिष्ट, पंकज अधिकारी, मनीष आर्य, पंकज आर्य, विनीता खत्री, पिंकी शर्मा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने क्षेत्र में भ्रमण कर भाजपा के समर्थन में मतदान करने और पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement