सरकारी नौकरी पाने के चक्कर में पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या साजिस सुनकर हो जाएंगे हैरान

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर किया है। हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी रिंकू और उसकी पत्नी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

गाजियाबाद के संजय हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की लठमार कॉलोनी निवासी संजय की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की थी। संजय एमसीडी का कर्मचारी था और उसकी मौत के बाद पत्नी नौकरी पाना चाहती थी। नौकरी मिलने के बाद प्रेमी से शादी कर दूसरे शहर में बसने के इरादे से पति की हत्या कराई 13 दिन बाद कविनगर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। हत्यारोपी रिंकू और मृतक की पत्नी प्रियंका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चार मई की शाम को संजय कुमार (28) का शव गांव मवई की सड़क किनारे पड़ा मिला।संजय के सिर में चोट के निशान थे और रक्तरंजित कांच की बोतल शव के पास से बरामद की गई थी। जांच में पता चला कि संजय की पत्नी प्रियंका के जनपद बुलंदशहर के गांव सैदपुर थाना बीबीनगर निवासी रिंकू से अवैध संबंध हैं रिंकू क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक कारोबारी की कार चलाता है, जहां प्रियंका भी हाऊस कीपिंग का काम करती है। प्रियंका से दोस्ती होने के चलते रिंकू भी लठमार कॉलोनी में ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। प्रियंका ने रिंकू को अपने पति की हत्या करने के लिए उकसाया था।

पति की नौकरी हथियाने के लिए खेला खूनी खेल

प्रियंका ने रिंकू को बताया कि मृतक आश्रित कोटे से उसके पति संजय को एमसीडी में नौकरी मिली है। जब संजय की मौत हो जाएगी तो नौकरी उसे मिल जाएगी। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे और दूसरे शहर में जाकर रहेंगे। रिंकू ने संजय कुमार को तीन मई की शाम को फोन कर मवई बुलायादोनों ने शराब पी और रिंकू ने मौका मिलते ही संजय के सिर में शराब की कांच की बोतल से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। संजय की हत्या करके रिंकू किराये के कमरे पर जाकर सो गया। संजय और प्रियंका के दो बच्चों में बेटी अवनी (7) और मयंक उर्फ मुक्कू(4) हैं, दोनों की देखभाल उनकी दादी कर रही है थाना कविनगर पहुंचे संजय और प्रियंका के परिजन एक दूसरे को ढांढस बंधाते रहे। परिजनों ने पुलिस हिरासत में प्रियंका के साथ गाली-गलौज की और पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाला बताया। हालांकि पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।संजय की हत्या करने के बाद रिंकू ने प्रियंका को फोन कर घटना की जानकारी दी। कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग से उजागर हुआ कि प्रियंका ने रिंकू को फोन कर पूछा कि क्या संजय वास्तव में मर चुका है या बेहोश है। रिंकू ने हत्या की पुष्टि नहीं की। इसके बाद प्रियंका ने रिंकू को घटनास्थल पर उसी रात को करीब एक बजे भेजा और मौत की पुष्टि करके सो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *