उत्तराखंड में धामी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा आदेश किया जारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में सार्वजनिक उपक्रम से जुड़े कर्मचारियों को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के अलावा बोनस देने का भी फैसला किया है. इस संदर्भ में शासन स्तर से आदेश भी जारी कर दिया गया है प्रदेश सरकार ने निगम कर्मचारियों की मांग को पूरा कर दिया है। इस क्रम में शासन ने सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे सार्वजनिक उपक्रम व निगम कर्मियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब इन्हें 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।एक अन्य आदेश में सरकार ने सार्वजनिक निकाय व उपक्रमों में तैनात कार्मिकों को वर्ष 2023-24 का तदर्थ बोनस भी अनुमन्य कर दिया है। इससे निगमों व सार्वजनिक उपक्रमों के लगभग 40 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।उत्तराखंड शासन की आदेश के बाद कर्मचारी संगठनों ने भी खुशी जाहिर की है. राज्य सरकार को इस बढ़ोतरी के लिए धन्यवाद भी दिया है. क्योंकि, उन्होंने बोनस और महंगाई भत्ता का तोहफा मिला है. धामी सरकार लगातार सरकारी कर्मचारियों का ख्याल रख रहे हैं. इससे पहले भी दिवाली पर सरकार की ओर से कर्मचारियों को सौगातें दी गई थी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement