पिथौरागढ़: मौसम बिगड़ने से आदि कैलाश यात्रा में खलल, आज से जारी होंगे इनर लाइन परमिट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पिथौरागढ़: जिला प्रशासन ने आदि कैलाश यात्रा के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन लगातार खराब मौसम के कारण यात्रा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। 15 सितंबर से यात्रा शुरू होनी थी, पर भारी बारिश और भूस्खलन के चलते मार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध हैं।धारचूला के प्रभारी उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि अब 17 सितंबर से सीमित संख्या में इनर लाइन परमिट (ILP) जारी किए जाएंगे। फिलहाल केवल वही यात्री परमिट पाएंगे जो पहले से पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं। टूर ऑपरेटरों से भी अपील की गई है कि वे आगे की बुकिंग करने से पहले जिला प्रशासन से मौसम संबंधी जानकारी अवश्य लें।करीब 300 यात्री पिछले दो दिनों से धारचूला में यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक मार्ग के कई संवेदनशील हिस्सों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा बना हुआ है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ही यात्रा शुरू की जाएगी। धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह यात्रा ‘छोटा कैलाश’ के नाम से प्रसिद्ध है और श्रद्धालुओं के साथ प्रकृति प्रेमियों व साहसिक पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण रखती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement