नेशनल गेम्स के लिए शहर को साफ सुथरा रखना नगर निगम के जिम्मेदारी 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेल का समापन होना है और शहर के मिनी स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आठ प्रकार के खेल प्रस्तावित है इन सब के बीच मेहमान खिलाड़ियों और अतिथियों के लिए शहर में साफ सुथरा माहौल रहे और टेंशन ग्राउंड से कूड़ा जल्द हटाया सके यह सब चुनौती नवनियुक्त मुख्य नगर आयुक्त के सामने हैं। लिहाजा चार्ज लेने के तत्काल बाद आज मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने गौलापार से लेकर हल्द्वानी और नरीमन चौराहे सहित सभी संभावित स्थानों का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया । साथ ही साफ सफाई और स्वच्छ शहर बनाने के लिए आज से ही कार्य योजना बनाने के निर्देश दिएगए हैं। मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए हल्द्वानी शहर साफ सुथरा और मेहमानों के लिए यादगार रहे इसके लिए पूरी तन्मयता के साथ काम किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement