दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी, नैनीताल। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के यातायात नगर अध्यक्ष और व्यापारी नेता श्री जसपाल सिंह कोहली को उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर व्यापारियों और नेताओं ने हर्ष जताया है और उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया है ट्रांसपोर्ट महासंघ के प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि जसपाल सिंह कोहली कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और वो भाजपा से हल्द्वानी के पूर्व सभासद भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति से हल्द्वानी के व्यापारियों और समाज के लोगों में खुशी की लहर है हल्द्वानी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक पूरा के मुख्य सेवादार हरजीत सिंह सच्चर और स्टेज़ सेक्रेटरी अमरजीत सिंह आनंद ने कहा कि जसपाल सिंह कोहली की नियुक्ति से सिख समाज में खुशी की लहरहै और हम उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हैं इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी, ललित रौतेला, दया किशन शर्मा, किशन कोश्यारी, देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, मंडी समिति अध्यक्ष अनिल डब्बू, दिलप्रीत सिंह, विक्की सेठी, ट्रांसपोर्टर नेता हरजीत सिंह चड्ढा, वरिष्ठ व्यापारी इकबाल सिंह आनंद, विक्रम बिष्ट, ललित मोहन शर्मा, नवीन चंद मेलकानी, रोहित रौतेला आदि ने जसपाल सिंह कोहली को बधाई दी है जसपाल सिंह कोहली ने उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस नियुक्ति का सम्मान करेंगे और व्यापारियों के हित में काम करेंगे।



