ऊधम सिंह नगर: टीचर पर FIR.. जानिए वजह

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जिला ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में फर्जी डॉक्यूमेंट पर नौकरी करने वाली टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शिक्षा विभाग ने बाजपुर में फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर सेवा से बर्खास्त की गई टीचर पर सख्त कार्रवाई की है। यहां ग्राम चनकपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गिंदर पाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि विभागीय जांच में फर्जी डॉक्यूमेंट होने पर बीती 27 फरवरी को महिला टीचर को बर्खास्त कर दिया गया था। सीओ विभव सैनी ने बताया कि टीचर गिंदर पाल के खिलाफ धारा 318, 336, 338, 340 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच बरहैनी चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल को सौंपी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement