उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा बदलाव, 33 IAS और 24 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, चार जिलों के डीएम बदले

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 33 आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पुष्कर सिंह धामी की अगुआई वाली सरकार ने देर रात दो अलग-अलग आदेश जारी कर 57 अधिकारियों के तबादले पर मुहर लगाई। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों का ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से किया जाता है। ऐसे में अधिकारियों को जल्द ही नई पोस्टिंग ज्वाइन करनी होगी।सचिव आनंद बर्धन से जलागम विभाग का प्रभार ले लिया गया है और 2003 बेच के अधिकारी दिलीप जावलकर को यह जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली इससे पहले वित्त, निर्वाचन और सहकारिता विभाग के सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें अब सहकारिता विभाग के सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी पराग मधुकर अब तक जलागम विभाग के मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें भी इस जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।आशीष कुमार चौहान अब तक पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी थे। उन्हें अब इस पद से हटा दिया गया है और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी का निदेशक बना दिया गया है। उन्हें खेल और युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। आशीष कुमार की जगह 2012 बैच की अधिकारी स्वाती एस भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का जिलाधिकारी बनाया गया है। स्वाति इससे पहले राज्यपाल की अपर सचिव, भाषा, तकनीकी शिक्षा और सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। स्वाति की जगह 2013 बैच की अधिकारी रीना जोशी को राज्यपाल का अपर सचिव बनाया गया है नवनीत पांडे को चंपावत के जिलाधिकारी पद से हटा दिया गया है। उन्हें कार्मिक और सतर्कता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। 2016 बैच के अधिकारी सौरभ गहरवार को भी रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी पद से हटाकर सिडकुल प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। वह उत्तराखंड के मुख्य पीएमजीएसवाई अधिकारी के रूप में भी सेवाएं देंगे। 2016 बैच के अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट को भी उत्तरकाशी जिलाधिकारी पद से हटाकर ऊर्जा और सहकारिता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।शासन ने 24 पीसीएस अधिकारियों के पदभार में भी बदलाव किया है। इसके तहत भरत लाल फिरमाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन का जिम्मा दिया गया है। पीसीएस विप्रा त्रिवेदी से सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पदभार वापस लेकर उन्हें बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है यह जिम्मेदारी शिव कुमार बरनवाल को सौंपी गई है। पीसीएस रामजी शरण को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार जोशी को निदेशक दुग्ध विकास, त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग व प्रकाश चंद्र दुम्का को श्रमायुक्त हल्द्वानी का जिम्मा दिया गया है। प्यारे लाल शाह को नगर आयुक्त कोटद्वार और रजा अब्बास को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिद्वार व शैलेंद्र सिंह नेगी को अपर जिलाधिकारी नैनीताल का पदभार सौंपा गया है।वैभाग गुप्ता को संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय, कौस्तुभ मिश्र को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऊधमसिंह नगर व मुक्ता मिश्र को अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार का दायित्व दिया गया है। गोपाल राम बिरनवाल को नगर आयुक्त ऋषिकेश, लक्ष्मी राज चौहान को महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम, देवेंद्र सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और रविंद्र सिंह बिष्ट को नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर, जितेंद्र वर्मा को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़, प्रेमलाल को डिप्टी कलेक्टर देहरादून व नीलू चावला को डिप्टी कलेक्टर टिहरी का दायित्व दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement