हल्द्वानी : गोरा पड़ाव में लूट और डकैती का खुलासा,2 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,शहर के नामी व्यापारी और धन्नासेठ खेल रहे थे जुआ

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी गोरापड़ाव क्षेत्र में हुई लूटकांड -डकैती की सनसनीखेज वारदात का नैनीताल पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंशप्रीत और रखवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 66 हजार रुपये की नकदी, एक पिस्टल, एक तमंचा और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं बताया जा रहा है कि गोरापड़ाव क्षेत्र में बदमाशों ने हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में मिले सुरागों के साथ-साथ तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई पीलीभीत से दबोचे गए दोनों आरोपी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत क्षेत्र से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर डकैती में शामिल अन्य लोगों और घटना की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है मास्टरमाइंड समेत कई आरोपी फरार पुलिस के मुताबिक, मामले का कथित मास्टरमाइंड यश सिडाना अभी फरार है। इसके अलावा घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह में शामिल आरोपी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

 

बाइट : डॉ मंजूनाथ टीसी एसएसपी हल्द्वानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *