महिला कांग्रेस ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार देखिए वीडियो क्या कुछ खास रहा

mo

दीपक अधिकारी

उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी जैसे ही हाथीबड़कला पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी जबरदस्त झड़प हुई। महिला प्रदेश अध्यक्ष बैरियर पर चढ़कर दूसरी तरफ कूद गईं। इस पर महिला पुलिसकर्मियों को बल प्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। देखिए वीडियो क्या कुछ खास रहा

Advertisement
Advertisement
Advertisement