हल्द्वानी- रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा, आमने-सामने की टक्कर में लगी आग

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी रुद्रपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। टांडा वन क्षेत्र के पास एक वरना कार और बोलेरो कैंपर के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे की भयावहता इतनी थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों को तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बोलेरो कैंपर के चालक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। सिडकुल पंतनगर से अग्निशमन अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में फायर यूनिट ने घटनास्थल पर तीन फायर बॉल, होज रील और होज पाइप का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। हल्द्वानी से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने भी आग बुझाने में अहम योगदान दिया। दोनों वाहनों के पूरी तरह जलने से सड़क पर भयावह दृश्य उत्पन्न हो गया। आग और दुर्घटना के कारण हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने का प्रयास किया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement