हल्द्वानी: केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा और राजपुरा से दो संदिग्ध गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी के संवेदनशील माने जाने वाले बनभूलपुरा और राजपुरा क्षेत्र से देर रात सुरक्षा एजेंसी ने दो संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई किसी बड़े मामले में संभावित संलिप्तता के चलते की गई है।सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का पूर्व में हुई एक बड़ी घटना से कनेक्शन होने की जानकारी सामने आई है। इसी आधार पर सुरक्षा एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो लोगों को हिरासत में लिया।गिरफ्तारी के बाद से हल्द्वानी में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। शहर के कई क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान आज भी जारी है। पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर तेज कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement