हल्द्वानी: कृषि उत्पादन मंडी समिति के डीजीएम कार्यालय में मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू ने ली अहम समीक्षा बैठक

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: कृषि उत्पादन मंडी समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक डीजीएम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने की।बैठक में इंजीनियर विजय कुमार (जीएमटी), केदार सिंह बृजवाल (डीजीएमटी), इंजीनियर अजय कुमार पैन्यूली, सहायक अभियंता, जीएम टेक्निकल खंड के समस्त अभियंता एवं सभी कनिष्ठ अभियंता (जेई) उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मंडी परिसर में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। निर्माण कार्यों की प्रगति, मरम्मत कार्य, साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं तकनीकी समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि मंडी परिसर में व्यवस्थाएं और बेहतर हो सकें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement