नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले के इन स्थानों पर कल लगेंगे, विशेष बहुउद्देश्यीय शिविर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मंगलवार 16 सितंबर को जिले के सभी विकास खण्डों में विशेष बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है

इन शिविरों में आम जनता की समस्याओं को सुना जाएगा तथा मौके पर ही उनका समाधान व कार्यवाही की जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ भी क्षेत्रीय जनता को प्रदान किया जाएगा।इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने अवगत कराया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकास खण्डों में मंगलवार 16 सितंबर को लग रहे बहु उद्देशीय शिविरों में आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। इन शिविरों में विभिन्न प्रकार के पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया कि विकास खण्ड बेतालघाट का शिविर अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज जितुवापीपल। भीमताल विकास खण्ड का शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज अमिया में विकासखण्ड धारी का शिविर ग्राम पंचायत मज्यूली। विकास खण्ड हल्द्वानी का शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज लामाचौड़ विकास खण्ड कोटाबाग का शिविर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,चांदपुर। विकास खण्ड ओखलकांडा का शिविर तहसील परिसर ग्राम पंचायत खनस्यू में।विकास खण्ड रामगढ़ का शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज नथुवाखान में तथा रामनगर विकास खण्ड का शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत हिम्मतपुर डोटियाल में लगाया जाएगा उक्त बहुउद्‌देश्यीय शिविरों में स्टाल लगाते हुए विभिन्न विभागों के द्वारा जनसामान्य को विभिन्न सुविधा उपलब्ध करायी जायेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement