नवम उत्तरायणी 2025 कौतिक कोटाबाग का होने जा रहा है शुभारंभ क्या कुछ रहेगा उसमें खास

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नवम उत्तरायणी कौतिक कोटाबाग 2025 के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आरंभ एक पहल संस्था के सदस्य , क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ,व्यापार मंडल के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे .

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 03 जनवरी से 15 जनवरी तक कौतिक का आयोजन डाक बंगला कोटाबाग में किया जाएगा .

प्रथम दिन 06 जनवरी :– कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ,जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा कोटाबाग बाजार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा ।

द्वितीय दिन 7 जनवरी :– नशे के खिलाफ एकता हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन व नशे के खिलाफ बाल्य वर्ग के लिये पंजा कम्पटीशन किया जाएगा.

तृतीय दिन 8 जनवरी :– शहीदों के पुण्य स्मरण में रक्तदान शिविर व मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा व बाल्य वर्ग के लिए पारंपरिक खेल जलेबी दौड़ व नींबू चम्मच दौड़ आयोजन किया जाएगा .

चतुर्थ व पंचम दिन 09 व 10 जनवरी :- क्षेत्रीय व लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement