उत्तराखण्ड हल्द्वानी : तहसील दिवस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सुनी फरियादियों की जन समस्या

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी तहसील में आज तहसील दिवस के मौके पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना गया,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने आज तहसील दिवस के मौके पर अपनी समस्या लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्या को सुना और उसका समाधान किया सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया आज तहसील दिवस पर 9 समस्याएं उनके समक्ष आई आज सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे मुख्य रूप से स्ट्रीट लाइट, क्षेत्र में दवाओं के छिड़काव,कुछ शिकायत जल संस्थान से जुड़ी आई है जिसमे पानी का बिल अधिक आने की बात उनके सामने आई है जिसको लेकर जल संस्थान के अधिकारियों को जांच करने को कहा गया है,पूर्व पार्षद शकील सलमानी ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सरकारी हॉस्पिटल में डाक्टरों और दवाइयों की कमी की बात रखी है साथ ही ट्रेचिंग ग्राउंड में गंदगी भी हो रही है जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया हॉस्पिटल में डाक्टरों और दवाइयों की कमी को लेकर सीएमओ को पत्र भेजा का रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement