देहरादून में आयोजित विश्व मानक दिवस पर बीआइएस भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा मार्केटिंग के क्षेत्र में बेहतर गुणवत्ता प्रदान कर ग्राहकों में भरोसा जीतने वाले कारोबारियों को किया गया सम्मानित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

विश्व मानक दिवस पर बीआइएस भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा मार्केटिंग के क्षेत्र में बेहतर गुणवत्ता प्रदान कर ग्राहकों में भरोसा जीतने वाले कारोबारियों को सम्मानित किया गया भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा मापदंड पर खरा उतरने वाले लोगों को प्रतिवर्ष भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा वैश्विक मानक दिवस पर सम्मानित किया जाता है इसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भी गुणवत्ता को बनाए रखना है ताकि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा सके देहरादून में आयोजित सेमिनार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य की मौजूदगी में बीआईएस के चेयरमैन सौरभ तिवारी द्वारा हल्द्वानी के कारोबारी ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया उल्लेखनीय है कि घनश्याम रस्तोगी हल्द्वानी ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के साथ-साथ एक प्रतिष्ठित कारोबारी भी है

Advertisement
Advertisement
Advertisement