पंचायत चुनाव: बेला तोलिया फिर मैदान में, जनसेवा का लिया संकल्प

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया के बीच जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने एक बार फिर किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है।बेला तोलिया, जो पिछली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए क्षेत्रीय विकास और जनसरोकारों को लेकर सक्रिय रही हैं, इस बार भी जनसेवा के उद्देश्य से मैदान में उतरने को तैयार हैं।बेला ने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया न केवल गांवों को मजबूत बनाती है, बल्कि विकास और भागीदारी की सच्ची नींव भी रखती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर वह उम्मीदवार जो आज जनता की समस्याओं और आकांक्षाओं को लेकर सामने आया है, वह जनसेवा के महान उद्देश्य की ओर पहला कदम रख रहा है।नैनीताल जिले में बेला तोलिया के दोबारा मैदान में उतरने को एक मजबूत दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जनता एक बार फिर उन्हें सेवा का अवसर देती है या नया नेतृत्व चुनती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement