कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और नगर निगम के तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज तिरंगा यात्रा निकाली नगर निगम ऑफिस से यह तिरंगा यात्रा तिकोनिया चौराहे होते हुए एसडीएम कोर्ट से आगे जाकर समाप्त हुई,इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया जिसमे नगर आयुक्त,सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, उप नगर आयुक्त के साथ ही बड़ी संख्या में नगर निगम के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे सभी के हाथो में तिरंगा झंडा था और सभी देश भक्ति के नारे लगा रहे थे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुमाऊं मंडल में सभी जगहों पर रैली निकाली जा रही है ऐसे में आज नगर निगम द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों में देश भक्ति के प्रति उत्साह देखने को मिला है कमिश्नर दीपक रावत ने कहा पहले हमारा देश है उसके बाद अन्य चीज हैं क्योंकि हम सबमें एकता होगी तो सारे काम आसान हो जायेंगे,इस मौके पर कमिश्नर दीपक रावत ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों के बलिदान को याद किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement