हल्द्वानी में फर्जी आधार कार्ड व वोटर कार्ड बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के चलते राजपुरा में छापमार कर फर्जी आधार, पैन, वोटर आईडी बनाने वाले आरोपी कृष्ण कुमार कश्यप निवासी वार्ड 12 राजपुरा, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से पुलिस व एसओजी ने फर्जी आधार, पेन कार्ड, वोटर आईडी एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए। उसके खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौर, चौकी प्रभारी राजपुरा नरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल ललित बिष्ट राजपुरा, हेड कांस्टेबल ललित कुमार एसओजी, का. जगत सिंह राजपुरा षामिल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement