हरिद्वार गंगा नदी के टापू में फंसे 10 लोग, पुलिस ने किया त्वरित रेशक्यू, वीडियो देखें

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हरिद्वार मे गंगा के बीच टापू पर फंसे 10 लोग, जल पुलिस ने बचाया,हरिद्वार के अग्रसेन घाट, रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।गंगा का जलस्तर कम होने के कारण 10 लोग बीच नदी में बने टापू पर घूमने चले गए, लेकिन अचानक पानी बढ़ने से फंस गए।तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए ऐसे जोखिम भरे कदम न उठाने की अपील की है, गंगा में जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है, जिससे जान का खतरा बना रहता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement