वोटर लिस्ट अपडेट करने की तैयारी तेज, हल्द्वानी में बीएलओ ट्रेनिंग नए वोटरों के लिए बड़ी खबर, 18 साल पूरे होते ही जुड़ सकेगा नाम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में शनिवार को नगर निगम सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने की। कार्यक्रम में लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रों के 200 से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारियों यानी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। तो वही प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। एडीएम विवेक राय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और अपात्र नामों को हटाना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और मजबूत बन सके उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जून से 8 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को फार्म देंगे और भरे हुए फार्म जमा भी करेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं को जोड़ने पर खास ध्यान दिया जाएगा। ऐसे युवा जो 1 जुलाई 2026 तक 18 साल की आयु पूरी कर लेंगे, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे। प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्रारंभिक मतदाता सूची 14 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी, जबकि अंतिम सूची 15 सितंबर 2026 को जारी होगी। इस मौके पर तहसीलदार कुलदीप पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी पांडे समेत कई अधिकारी मौजूद रहे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मतदान अधिकार को मजबूत बनाने के लिए समय पर अपने दस्तावेज पूरे करें और मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement