हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर व्यापारियों के द्वारा कार्यक्रम किया गया

हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर व्यापार मंडल द्वारा देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक शाम व्यापारियों के नाम कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने एकत्र होकर देशभक्ति गीतों के रंगारंग कार्यक्रमों का आनंदलिया। इस दौरान राजनीतिक दलों से भी कई नेताओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में समाज और व्यापार में बेहतर काम करने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। आयोजकों के अनुसार 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति रंगारंग गीतों के नाम स्वतंत्रता दिवस की शाम रही। और देश की अखंडता और एकता का परिचय देते हुए इस दौरान समाज और देश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रहे संघर्षशील व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया तो वहीं व्यापारियों को सदस्यता तो दिलाई ही उसके साथ-साथ उनका इंश्योरेंस भी किया गया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement