स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रोटोकॉल विवाद: विधानसभा अध्यक्ष नाराज़, प्रशासन ने दी सफाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को उचित प्रोटोकॉल न मिलने का मामला गरमा गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने उप सचिव के माध्यम से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र भेजकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पत्र में कहा गया कि शासन की ओर से भेजे गए मानचित्र में विधानसभा अध्यक्ष के बैठने का स्थान मुख्यमंत्री के बाद “गंगा” में निर्धारित किया गया था, जो उनके संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। अध्यक्ष ने इसे पद की अवमानना बताते हुए अप्रसन्नता जाहिर की और कहा कि ऐसी स्थिति में उनका कार्यक्रम में शामिल होना उचित नहीं था।गौरतलब है कि राजधानी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला हाल ही में सामने आया था। अब विधानसभा अध्यक्ष से जुड़े इस विवाद ने शासन-प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन ने दी सफाई

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह की ओर से भेजे स्पष्टीकरण में कहा गया कि विधानसभा अध्यक्ष के निजी सचिव चन्द्रेश गौड़ को कार्यक्रम से पूर्व ही जानकारी दे दी गई थी। सचिव ने बताया था कि अध्यक्ष स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगी, इसलिए परेड ग्राउंड नहीं पहुंच पाएंगी। नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement