हल्द्वानी: रामडी आन सिंह पनियाली सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. छवि कांडपाल का जनसंपर्क अभियान तेज, जनता से मांगा समर्थन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: जिला पंचायत चुनाव को लेकर हल्द्वानी क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। रामडी आन सिंह पनियाली जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. छवि कांडपाल का जनसंपर्क अभियान इन दिनों जोर पकड़ चुका है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कटघरिया के हैड़ाखान आश्रम और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की डॉ. छवि कांडपाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री प्रमोद बोरा की पत्नी हैं, लेकिन इस बार उन्हें पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया है, जिसके चलते वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया से माना जा रहा है प्रचार के दौरान डॉ. छवि ने कहा कि वह बीते कई दिनों से लगातार क्षेत्र में जनता के बीच जाकर संवाद कर रही हैं और उन्हें जनसमर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का आशीर्वाद उन्हें चुनाव जीतने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, और जंगली जानवरों के आतंक का समाधान करना है डॉ. छवि कांडपाल ने कहा, “लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे ताकतवर होता है, मैं जनता की सेवा के लिए ही चुनाव लड़ रही हूं क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म है और अब देखना होगा कि जनता किस प्रत्याशी पर भरोसा जताती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement