रामनगर में राहुल दरमवाल ने निकाली रैली, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का किया दावा

दीपक अधिकारी

 

– बोले- लंबे समय से जनता के बीच रहकर उठा रहे क्षेत्रीय मुद्दे

– बिजली-पानी से लेकर सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं तक बदलाव की जरूरत

रामनगर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रामनगर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की तैयारी कर रहे राहुल दरमवाल ने रविवार को क्षेत्र में रैली निकालकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी के बीच उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए बदलाव की जरूरत बताई। रैली के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल दरमवाल ने कहा कि वह लंबे समय से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल और ग्रामीण इलाकों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं हैं इन मुद्दों को लेकर वह अपने युवा साथियों के साथ टीम बनाकर लगातार काम कर रहे हैं और आगे भी जनता के बीच सक्रिय रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि रैली में बिना किसी राजनीतिक दल के बैनर के बड़ी संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया। उनके अनुसार क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और ऐसे जनप्रतिनिधि की अपेक्षा रखती है, जो स्थानीय समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए काम करे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement