तेज़ गर्मी और हीट वेव की चेतावनी पर स्कूलों का समय बदला, आदेश जारी

दीपक अधिकारी तेज़ गर्मी और हीट वेव की चेतावनी पर स्कूलों का समय बदला, आदेश जारी

हल्द्वानी

छात्रों की सेहत पर मंडरा रहे गर्मी के खतरे को देखते हुए सुबह 7 से 11:30 बजे तक संचालित होंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और आने वाले दिनों में संभावित हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों की समय-सारणी में बदलाव करते हुए उन्हें सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों पर लागू होगा।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानों में तापमान में अत्यधिक वृद्धि की संभावना जताई गई है, जिससे स्कूली बच्चों पर लू, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 (ख) के अंतर्गत गंभीर अपराध माना जाएगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और संबंधित विभागों से अपील की है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement