हल्द्वानी: घर की अलमारी तक पहुंची आबकारी, गढ़वाल से कुमाऊं तक शराब माफियाओं पर शिकंजा, पकड़े गए तस्कर तरन और मोंटी(वीडियो)

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून/हल्द्वानी। गढ़वाल मंडल में अपने सख्त तेवर और तेजतर्रार कार्यशैली से शराब माफियाओं की कमर तोड़ने वाली आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने अब कुमाऊं मंडल में भी अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवा दिया है। आबकारी आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बाद अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।गोपनीय सूचना के आधार पर जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून और आबकारी टीम हल्द्वानी ने संयुक्त रूप से हल्द्वानी क्षेत्र के ठंडी सड़क और रामपुर रोड स्थित दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।इस दौरान दो अभियुक्तों तरन और मोंटी (निवासी हल्द्वानी) के घरों से विभिन्न ब्रांड की 5 पेटियां इंपोर्टेड शराब बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि ये शराब शहर में अवैध बिक्री हेतु घरों में छिपाकर रखी गई थी।टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, राकेश नाथ और अंकित कुमार शामिल रहे। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।प्रेरणा बिष्ट की सख्ती और सक्रियता के चलते शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement