हल्द्वानी: केएमओयू की बस में शराब पीते हुए पकड़े कुछ लोग, MNA ऋचा सिंह ने दिए यह निर्देश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आगामी नेशनल गेम्स को ध्यान में रखते हुए शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में वर्कशॉप लाइन पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने का अभियान चलाया गया अभियान के दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि केएमओयू (कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन) की बस में कुछ लोग शराब पी रहे थे। इस पर उन्होंने मौके पर ही कड़ी चेतावनी जारी की और भविष्य में ऐसी गतिविधियां न होने का निर्देश दिया नगर आयुक्त ने बताया कि सड़क पर खड़े अवैध वाहनों और अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिसे सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया। इस अभियान में नगर निगम के प्रवर्तन विभाग के साथ ट्रैफिक पुलिस ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया शहर को नेशनल गेम्स के लिए तैयार और व्यवस्थित बनाने हेतु प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि वे अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement