हल्द्वानी – महाकुंभ के चलते परिवहन निगम ने शुरू की प्रयागराज तक वोल्वो बस सेवा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड परिवहन निगम ने महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी से प्रयागराज के लिए यह सेवा शुरू की गई। काठगोदाम डिपो से पहली वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर शाम 4:00 बजे रवाना किया गया। इस बस में पहले दिन 26 श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए।यह बस लखनऊ के रास्ते होते हुए देर रात प्रयागराज पहुंचेगी। इससे पहले, अयोध्या के लिए भी उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू की थी, जिसे यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब मकर संक्रांति से शुरू हो रहे महाकुंभ के मद्देनज़र प्रयागराज के लिए यह सेवा प्रारंभ की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में सुगमता होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement